Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RBI ने लोन नियम बदले, आम जनता और कारोबारियों को राहत

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों और छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए लोन संबंधी कई अहम बदलावों की घोषणा की है। इनमें से तीन नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे, जबकि चार अन्य पर अभी विचार जारी है।

EMI में मिली राहत

अब फ्लोटिंग रेट पर लिए गए लोन की EMI को बैंक तीन साल के लॉक-इन पीरियड से पहले भी घटा सकते हैं। साथ ही, फिक्स्ड रेट लोन धारकों को फ्लोटिंग रेट में स्विच करने का विकल्प भी मिलेगा। इससे उधारकर्ताओं को ब्याज दरों के अनुसार अधिक लचीलापन मिलेगा।

गोल्ड लोन हुआ सरल

अब गोल्ड लोन सिर्फ जौहरियों तक सीमित नहीं रहेगा। छोटे कारोबारी, कारीगर और अन्य व्यवसायी भी गोल्ड को कच्चे माल के रूप में गिरवी रखकर बैंक से लोन ले सकेंगे। इसके अलावा, गोल्ड मेटल लोन (GML) की रीपेमेंट अवधि 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन करने का प्रस्ताव है। गैर-निर्माण ज्वेलरी विक्रेता भी GML का इस्तेमाल आउटसोर्सिंग के लिए कर सकेंगे।

बैंकों की पूंजी मजबूती

RBI ने बैंकों को ऑफशोर मार्केट से फंड जुटाने की अनुमति दी है। अब बैंक विदेशी मुद्रा या रुपये में बॉन्ड जारी करके आसानी से पूंजी जुटा पाएंगे। विदेशी बैंक शाखाओं के लिए बड़े लोन और इंटर-ग्रुप लेन-देन पर नए नियम लागू करने का प्रस्ताव भी है, जिससे वित्तीय जोखिम कम होगा।

सटीक क्रेडिट डेटा

अब बैंक और वित्तीय संस्थान साप्ताहिक आधार पर क्रेडिट ब्यूरो को डेटा भेजेंगे, जिससे क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियों की संभावना कम होगी। साथ ही, रिपोर्ट में CKYC नंबर भी शामिल होगा, जिससे पहचान प्रक्रिया और आसान होगी।

इन बदलावों से आम ग्राहकों को EMI में राहत, छोटे कारोबारियों को लोन तक आसान पहुंच और बैंकों की कर्ज देने की क्षमता में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.