Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवी उग्रतारा की शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ छोटी काशी का दो दिवसीय अष्टमी मेला

Mandi, Dharamveer


 छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में शारदीय नवरात्रों के दौरान अष्टमी और नवमी पर मनाया जाने वाला दो दिवसीय पारंपरिक अष्टमी मेला बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। टारना माता मंदिर के प्रांगण में मनाए जाने वाले इस मेले का नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने शुभारंभ किया। उनके साथ नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर सहित अन्य पार्षदगण और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सबसे पहले माता उग्रतारा की शहर भर में भव्य शोभायात्रा निकली। जो राज माधव राय, सिद्धकाली, सिद्धभैरो और बाबा भूतनाथ मंदिर से होकर गुजरी और यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद माता का रथ टारना माता मंदिर पहुंचा। यहां सभी ने कन्याओं का पूजन करके माता रानी से शहर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने का आहवान किया। 

सदियों से मनाया जाता है नवरात्रों में अष्टमी और नवमी का यह मेला

नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि यह मेले हमारी प्राचीन और स्मृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी इन आयोजनों से हमारी संस्कृतिक और सभ्यता का क्रम आगे बढ़ रहा है।मेले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भी शिरकत की और टारना माता मंदिर पहुंचकर कन्याओं का पूजन भी किया। श्रद्धालु अनुपमा सिंह, पुष्पा ठाकुर, किरण शर्मा और मीना ने बताया कि वे वर्षों से इस मेले में शिरकत कर रहे हैं। माता रानी की सभी पर अपार कृपा है। मेले के दौरान नगर निगम की तरफ से पारंपरिक व्यंजनों के खान-पान के स्टॉल आदि भी लगाए गए हैं। दो दिनों तक चलने वाला यह मेला कल यानी महानवमी को समाप्त होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.