Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, मिशेल मार्श होंगे कप्तान

30 September, 2025

एशिया कप 2025 को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीतने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने उतरेगी। इस सीरीज की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

मिशेल मार्श करेंगे कप्तानी

29 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान ऑलराउंडर मिशेल मार्श को सौंपी गई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। मार्श ने अब तक 73 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1799 रन बनाए और 10 अर्धशतक जड़े हैं।

7 बल्लेबाजों को मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम में 7 बल्लेबाज शामिल किए गए हैं। इनमें एलेक्स कैरी और ट्रैविस हेड सलामी जोड़ी के तौर पर नजर आ सकते हैं। इनके अलावा टिम डेविड, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट और जोश इंगलिस को भी टीम में मौका दिया गया है।

ग्लेन मैक्सवेल हाथ की चोट के कारण अभी टीम से बाहर हैं और भारत के खिलाफ उनकी उपलब्धता संदिग्ध है। उनकी जगह जोश फिलिप को टीम में बनाए रखा जा सकता है।

4 ऑलराउंडर और 5 गेंदबाज शामिल

ऑस्ट्रेलिया की टीम में चार ऑलराउंडर – मिशेल मार्श, शॉन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस और (फिटनेस पर निर्भर) ग्लेन मैक्सवेल को जगह मिल सकती है। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुह्नमैन, ज़ेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शियस के कंधों पर होगी।

ऑस्ट्रेलिया का संभावित स्क्वाड

एलेक्स कैरी, टिम डेविड, ट्रैविस हेड, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शियस, जोश हेज़लवुड, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम ज़म्पा।

भारत का संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.