Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुवाहाटी में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत, संगीत और जोश से गूंजा स्टेडियम

30 September, 2025

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़ मंगलवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह में संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को खास बना दिया।

बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने अपने मधुर सुरों से भारतीय महिला टीम का उत्साह बढ़ाया। भारतीय स्पिनर राधा यादव समेत कई खिलाड़ी उनकी प्रस्तुति से बेहद खुश नज़र आईं।भारत 2013 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर रहा है और टीम को पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। इससे पहले भारत 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताब से चूक गया था।

श्रेया घोषाल के अलावा पापोन, जोई बरुआ और शिलांग चैंबर क्वायर ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पापोन ने अपनी प्रस्तुति के दौरान दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पहले मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ओस की वजह से यह निर्णय लिया गया। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अब उनकी टीम बड़े स्कोर बनाने की कोशिश करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.