Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यूजीलैंड हाई कमिश्नर के नेतृत्व में शिमला पहुंचा प्रतिनिधिमंडल.. सीएम सुक्खू से की मुलाकात

Shimla, Sanju 

न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को शिमला पहुंचा। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और बागवानी मंत्री से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब और नाशपाती की खेती को लेकर सहयोग पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल की कृषि, पर्यटन, बागवानी और औद्योगिक प्रगति में सहयोग को लेकर गहरी रुचि व्यक्त की। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त ने शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान से भी मुलाकात की और पर्यटन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

सेब-नाशपाती की खेती व पर्यटन सहयोग पर हुई चर्चा

उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने कहा कि न्यूजीलैंड भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्यों से सहभागिता कर रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और बागवानी मंत्री से विस्तृत चर्चा कर बागवानी क्षेत्र, विशेषकर सेब और नाशपाती उत्पादन, में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया है।शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और न्यूजीलैंड की भौगोलिक परिस्थितियों में कई समानताएं हैं। ऐसे में बागवानी क्षेत्र में सहयोग से बागवानों की आर्थिकी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि शिमला में पर्यटन को बढ़ावा देने और एडवेंचर स्पोर्ट्स विकसित करने के लिए भी न्यूजीलैंड से सहयोग का आग्रह किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.