30 September, 2025
किडनी का मुख्य काम है — पानी को फ़िल्टर करना और शरीर से वेस्ट पदार्थ निकालना।अगर हम जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो किडनी को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे उसका काम कठिन हो सकता है और शरीर में सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी खनिजों (electrolytes) का संतुलन बिगड़ सकता है।
➡️ डॉक्टरों के अनुसार, पानी हमेशा संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए।
➡️ बहुत अधिक पानी एक साथ पीने से हाइपोनैट्रेमिया (खून में सोडियम की कमी) जैसी गंभीर स्थिति भी हो सकती है।
➡️ सामान्यतः पुरुषों को लगभग 3.5–4 लीटर और महिलाओं को 2.5–3 लीटर पानी (सभी पेय और खाने के साथ) पर्याप्त होता है।