Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में संघीय सरकार ठप, शटडाउन से लाखों प्रभावित

वॉशिंगटन |  दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में संघीय सरकार का कामकाज मंगलवार से ठप हो गया। इसे तकनीकी भाषा में ‘गवर्नमेंट शटडाउन’ कहा जाता है। इसका कारण यह है कि अमेरिकी संसद (कांग्रेस) 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार को फंड देने वाला खर्च विधेयक पास नहीं कर पाई।

रिपब्लिकन पार्टी ने शॉर्ट-टर्म फंडिंग बिल पेश किया था, जो सरकार को 21 नवंबर तक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराता। लेकिन मंगलवार को हुए महत्वपूर्ण मतदान में यह बिल 55-45 के अंतर से पास नहीं हो सका। पास कराने के लिए रिपब्लिकन को कम से कम 60 वोट चाहिए थे। विपक्षी डेमोक्रेट सांसदों ने बिल का विरोध किया, जिसके कारण राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पहली बार सरकारी खजाना खाली हो गया और शटडाउन लागू हो गया।

शटडाउन क्या है?

शटडाउन का मतलब है कि संघीय सरकार के पास खर्च करने के लिए पैसा नहीं है। अमेरिका में हर साल 1 अक्टूबर को नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है। संसद द्वारा बजट और खर्च विधेयक पास न होने पर गैर-जरूरी सरकारी कामकाज ठप हो जाता है। पिछले 50 सालों में अमेरिका में 20 बार ऐसे शटडाउन हुए हैं।

विवाद की जड़

राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार संघीय खर्चों में कटौती करना चाहती है, जबकि विपक्षी डेमोक्रेट्स ‘ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी’ को जारी रखना और बढ़ाना चाहते हैं। दोनों पक्षों के रुख पर अड़े रहने के कारण फंडिंग बिल पास नहीं हो सका।

शटडाउन का असर

सरकारी कर्मचारियों पर: लगभग 7.5 लाख संघीय कर्मचारियों को बिना सैलरी काम करना पड़ेगा या उन्हें जबरन छुट्टी (Furlough) पर भेजा जाएगा।

बंद होने वाली सेवाएं:

  • नेशनल पार्क और संघीय म्यूजियम
  • सरकारी खाद्य सहायता कार्यक्रम
  • संघीय मदद वाले स्कूल और छात्र ऋण
  • पासपोर्ट, वीजा और अन्य प्रशासनिक काम

जारी रहने वाली आपात सेवाएं:

  • मेडिकल इमरजेंसी
  • सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सेना

इन आपात सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को भी शटडाउन खत्म होने तक सैलरी नहीं मिलेगी।

आर्थिक नुकसान

विशेषज्ञों के अनुसार शटडाउन के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था (GDP) पर हर हफ्ते 0.1 से 0.2 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है। पिछला सबसे लंबा शटडाउन 2018 में 35 दिनों तक चला था और अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.