Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री मनोहर लाल बड़ा ऐलान: वृद्धावस्था पेंशन में नई सुविधा

करनाल |  केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कैंसर को देश से समाप्त करना सरकार की प्राथमिकता और संकल्प है। वहीं, सेवा पखवाड़े के तहत कई सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें टीबी मरीजों को गोद लेना, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और टीबी मरीजों की जांच शामिल हैं।

मंत्री मनोहर लाल ने यह भी घोषणा की कि 1 नवंबर से ‘पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपए दिए जाएंगे, और सरकार आने वाले समय में बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 3,200 रुपए प्रतिमाह करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी वे जनता के साथ साझा कर रहे हैं और इसकी औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान पर जीत पर भी खुशी व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी।

इसके अलावा, भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सतिया वाला मंदिर, मॉडल टाउन में ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्थानीय मेले का आयोजन किया गया। मंत्री मनोहर लाल ने दुकानदारों और जनता से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.