सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में मुरथल रोड स्थित श्री राम पार्क में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला मामला सामने आया है। पार्क के झूलों पर “आई लव मोहम्मद”, अरबी में “786” और “लव जिहाद” जैसे स्लोगन लिखे जाने की जानकारी पुलिस को मिली।
सुबह पार्क में घूमने आए स्थानीय निवासियों ने यह देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि त्यौहारी सीजन के बीच किसी शरारती तत्व ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए यह कार्य किया है। उन्होंने अपनी शिकायत पुलिस को सौंप दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँच गया और सोनीपत सेक्टर 27 थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा यह कदम धार्मिक असंतोष फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले में आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के साथ-साथ पार्क में सुरक्षा बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है।