गुरदासपुर | जिला पुलिस गुरदासपुर की स्पेशल ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर हरदोछन्नी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। पुलिस टीम की अगुवाई डीएसपी सिटी मनमोहन सिंह और स्पेशल ब्रांच इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर गुरविंद्र सिंह कर रहे थे।
डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाईपास के पास चल रहे इस रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं और ऊपर बने कमरों का इस्तेमाल गलत कामों के लिए किया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि होने पर आज महिला पुलिस के साथ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लड़कों और चार लड़कियों को कमरों से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उनकी पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया और बताया कि मामले की गहन जांच की जाएगी।