Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के बरनोह में प्रदेश का पहला मुर्रा प्रजनन डेयरी फार्म

Una, Rakesh 

हिमाचल प्रदेश में डेयरी क्षेत्र को आधुनिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऊना जिला के बरनोह में प्रदेश का पहला मुर्रा नस्ल प्रजनन एवं डेयरी फार्म स्थापित किया गया है। यह फार्म केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से तैयार किया गया है। प्रारंभिक संचालन के लिए यहां उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित नेशनल डेयरी डेवलपमेंट सेंटर से 9 शुद्ध नस्ल की मुर्रा भैंसें लाई गई हैं।

प्रारंभिक संचालन के लिए लाई गईं 9 शुद्ध नस्ल की भैंसें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमेशा यह कहा है कि पशुपालक प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसी दृष्टि से सरकार किसानों को उच्च नस्ल के पशु उपलब्ध कराकर उनकी आमदनी बढ़ाने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बरनोह का यह फार्म पशुपालकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं माना जा रहा।

बरनोह मुर्रा प्रजनन फार्म के सहायक निदेशक राकेश भट्टी ने बताया कि फार्म का मुख्य उद्देश्य शुद्ध नस्ल की मुर्रा भैंसों का प्रजनन करना है। फार्म में शुद्ध नस्ल के कटड़े तैयार किए जाएंगे और भैंसों से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य को विभागीय सीमन केंद्रों के माध्यम से पूरे प्रदेश में कृत्रिम गर्भाधान के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भैंसों की पीढ़ीवार उत्पादन क्षमता और चिकित्सीय जांच को प्राथमिकता दी गई। लाई गई सभी भैंसे गाभिन हैं और अगले दो-तीन महीनों में इनके प्रजनन के साथ दूध उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। फार्म में आगामी समय में पशुओं की संख्या बढ़ाकर 50 तक की जाएगी।

फार्म में पशुपालकों को दिया जाएगा एक सप्ताह का प्रशिक्षण 

सहायक निदेशक ने आगे बताया कि प्रारंभिक चरण में यहां उत्पादित दूध स्थानीय डेयरी केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा और भविष्य में उत्पादन बढ़ने पर मिल्कफेड को भी आपूर्ति की जाएगी। फार्म में पशुपालकों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जो डेयरी यूनिट चलाने और ऋण सुविधा प्राप्त करने में सहायक होगा।प्रशिक्षण के दौरान दूध उत्पादन, पशुपालन प्रबंधन, दूध विपणन के साथ-साथ पनीर, खोया और घी जैसे उत्पाद बनाने की आधुनिक तकनीक भी सिखाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.