Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूपेंद्र यादव की अपील: पेड़ लगाएं, अरावली को मिलकर बचाएं

मानेसर। अरावली की हरी धरोहर को संरक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज मानेसर स्थित राम मंदिर परिसर में ‘राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने की।

नागरिकों से हर रविवार ग्रीन अरावली अभियान में जुड़ने की अपील

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे हर रविवार कम से कम एक घंटा ग्रीन अरावली अभियान को दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की यह छोटी-सी पहल शहर को हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरणीय संतुलन बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि हर नागरिक इस अभियान में भागीदारी निभाए तो गुरुग्राम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ, हरित और विकसित शहर के रूप में पहचाना जाएगा।

अरावली हमारी धरोहर है”  : राव नरबीर सिंह

हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अरावली केवल पर्वतमाला ही नहीं, बल्कि ऋषि-मुनियों की तपस्थली और जैव विविधता का आधार भी है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव और पक्षी हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनकी सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी वर्षों तक देखभाल करना भी जरूरी है।

वृक्षारोपण और नर्सरी का शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान ‘नमो वन’ में 750 पौधे लगाए गए और 500 एकड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। साथ ही मानेसर के शनि मंदिर परिसर में अरावली स्पीशीज नर्सरी का शिलान्यास किया गया, जो स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण और पुनःरोपण का केंद्र बनेगी।

पुस्तकों का विमोचन और सम्मान समारोह

इस अवसर पर पर्यावरण और जैव विविधता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिनमें “हरियाणा की वन्यजीव धरोहर”, “हरियाणा के 75 सामान्य वृक्ष”, “हरियाणा की 75 तितलियाँ” और “जटायु की कहानी – भारत के गिद्धों को बचाने की पहल” जैसी कृतियां शामिल रहीं।
इसके अलावा वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों व विभागीय अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में विधायक तेजपाल तंवर, एडीजी संतोष तिवारी, एसीएस सुधीर राजपाल, मुख्य वन्यजीव वार्डन डॉ. विवेक सक्सेना, पीसीसीएफ विनीत गर्ग सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.