Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में गांधी जयंती पर हुआ प्रभात फेरी और श्रद्धांजलि समारोह

Mandi, Dharamveer

छोटी काशी मंडी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रभात फेरी निकालकर और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया गया। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शहर भर में ’’रघुपति राघव राजा राम’’ और भारत मां का स्तुतिगान करके बापू को नमन किया गया। इसके बाद गांधी चौक पर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में नगर निगम मंडी के कमीशनर रोहित राठौर और एसडीएम सदर रूपींदर कौर मौजूद रहे। इसके उपरांत गांधी भवन मंडी में सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी और स्वामी पूर्णानंद मेमोरियल आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से फ्री हेल्थ कैंप का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य जांच और टेस्ट करवाए।नगर निगम मंडी के कमीशनर रोहित राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन से हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने की सीख मिलती है और आज समाज को इसकी विशेष आवश्यकता है। गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि गांधीजी ने अपने जीवन को समाज और देश के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यदि हम सब उनके बताए मार्ग पर चलें तो वही राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...

करनाल में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, एक सप्ताह में 9 नए मरीज मिले

summer express , करनाल। बदलते मौसम के साथ करनाल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले सात दिनों में जिले में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 6 सितंबर के 27 से बढ़कर 13 सितंबर तक 36 हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.