Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हवा सिंह अपनी पत्नी और बेटों से अलग चंदन नगर में रहते थे। वह शराब कारोबार से जुड़े हुए थे और कई शराब ठेकों में उनकी साझेदारी बताई जा रही है। देर रात उनका बेटा बबलू कुछ साथियों के साथ हवा सिंह के पास पहुंचा था। इस दौरान पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया।

आरोप है कि झगड़े के दौरान बबलू ने रॉड से हवा सिंह के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इस झगड़े में बबलू के घायल होने की भी बात सामने आई है। उसे इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बताया गया है कि हवा सिंह वर्ष 2005 से 2010 तक गांव खारिया के सरपंच रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, बबलू को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...

करनाल में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, एक सप्ताह में 9 नए मरीज मिले

summer express , करनाल। बदलते मौसम के साथ करनाल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले सात दिनों में जिले में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 6 सितंबर के 27 से बढ़कर 13 सितंबर तक 36 हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.