Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-अमेरिका विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, मोदी की सराहना

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए तेल और आयात टैरिफ को बेअसर करार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन जैसे देश कभी किसी के आगे झुकते नहीं।

अमेरिका-भारत टकराव:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इस तरह भारत पर कुल 50% अमेरिकी टैरिफ लागू हो चुका है। अमेरिका का आरोप है कि भारत रूस को फंडिंग कर यूक्रेन युद्ध में परोक्ष सहयोग कर रहा है। हालांकि भारत ने साफ किया कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और सार्वजनिक हित को देखते हुए रूसी तेल की खरीद जारी रखेगा।

पश्चिम और NATO पर हमला:

वाल्डई क्लब के मंच से पुतिन ने यूरोपीय देशों और NATO पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि यूरोप युद्ध का माहौल बना रहा है और रूस को झूठे खतरे के रूप में पेश कर रहा है। जर्मनी के सैन्य विस्तार का जिक्र करते हुए पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर रूस को उकसाया गया तो जवाब सख्त और निर्णायक होगा।

रूस की सुरक्षा नीति:

पुतिन ने दोहराया कि रूस ने हमेशा अपनी सुरक्षा और नागरिकों की शांति को खतरे में आने पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि रूस कभी टकराव की शुरुआत नहीं करता, लेकिन कमजोरी दिखाना दूसरे देशों को दबाव बनाने का मौका देता है।

ब्रिक्स और भारत की तारीफ:

रूसी राष्ट्रपति ने BRICS देशों और सहयोगी राष्ट्रों का आभार जताया और कहा कि कोई भी ताकत पूरी दुनिया पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकती। क्रेमलिन ने पुष्टि की कि पुतिन दिसंबर में भारत यात्रा पर आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्षिक शिखर बैठक करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.