नई दिल्ली | दशहरे के त्योहार के बाद गोल्ड और सिल्वर खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। 3 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। समाचार लिखे जाने तक MCX पर सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,17,154 रुपए पर था, जो पिछले स्तर से 0.37% कम है। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, जो 1.33% घटकर 1,42,796 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस साल सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। सोने की कीमतों में 47% की वृद्धि हुई और यह 3,896.8 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गई। चांदी की कीमतों में 62% की बढ़ोतरी हुई और यह 48 डॉलर प्रति औंस पर रही।
शेयर और क्रिप्टो मार्केट से तुलना
सोने और चांदी की बढ़त के मुकाबले शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स ने मात्र 5% रिटर्न दिया है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स इस दौरान पीछे रह गए। वहीं, बिटकॉइन ने इस अवधि में केवल 22% की बढ़त दर्ज की।