Facebook-f Youtube X-twitter

पापांकुशा एकादशी 2025: भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष अवसर

3 October, 2025 

सनातन धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। विशेष रूप से आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी का महत्व अधिक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत करने से जीवन के पाप और कष्ट दूर होते हैं, साथ ही साधक को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।

इस वर्ष पापांकुशा एकादशी 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को पड़ रही है।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025, शाम 7:10 बजे से हुई थी और यह तिथि 3 अक्टूबर 2025, शाम 6:32 बजे तक रहेगी। व्रत का पारण 4 अक्टूबर 2025, सुबह 6:16 से 8:37 बजे तक करना शुभ माना गया है।

व्रत और पूजा विधि

  • प्रातःकाल स्नान और ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • घर के पूजा स्थल या ईशान कोण में भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र को पीले वस्त्र पर स्थापित करें और पवित्र जल से शुद्धि करें।
  • दीप प्रज्वलित करें, पुष्प, धूप, चंदन और भोग अर्पित करें।
  • तुलसी पत्र का विशेष महत्व है, अतः भोग के साथ तुलसी पत्र अर्पित करना अनिवार्य है।
  • व्रत कथा का पाठ या श्रवण करने से पुण्यफल बढ़ता है।
  • अंत में भगवान विष्णु की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विधिपूर्वक किया गया पापांकुशा एकादशी व्रत सभी पाप और दोषों को दूर करता है। भगवान विष्णु की कृपा से साधक को सांसारिक सुख, सौभाग्य और समृद्धि मिलती है, साथ ही यह व्रत मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.