Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश अलर्ट पर 3 दिन रुकी वैष्णो देवी यात्रा

कटड़ा/जम्मू। माता वैष्णो देवी यात्रा को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुरक्षा कारणों से तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 5, 6 और 7 अक्टूबर को यात्रा स्थगित रहेगी और दर्शन अब 8 अक्टूबर से फिर शुरू होंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू संभाग में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन तीन दिनों में यात्रा की योजना न बनाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन के लिए आएं।

गौरतलब है कि अगस्त में अर्धकुवारी के पास हुए भीषण भूस्खलन में 30 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। उस त्रासदी के बाद सुरक्षा को लेकर प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। हाल ही में कटड़ा से भवन तक के मार्ग पर चट्टानों के खिसकने और जलभराव की घटनाओं ने भी चिंता बढ़ाई है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम का असर जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में भी देखा जा सकता है। ऐसे में यात्रा रोकने का निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.