Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमित शाह ने हरियाणा को दी 825 करोड़ की विकास परियोजनाएं

रोहतक/कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा दौरे के दौरान रोहतक और कुरुक्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का अनुसरण करते हुए हरियाणा में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और योग्यता आधारित नौकरियां दी जा रही हैं।

रोहतक आईएमटी में शाह ने अमूल (साबर डेयरी) के देश के सबसे बड़े दूध, छाछ, मिठाई और योगर्ट प्लांट का उद्घाटन किया। वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित खादी कारीगर महोत्सव में उन्होंने कामगारों को टूल किट्स वितरित कीं और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत 301 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी भी बांटी। इस मौके पर पंचकूला में बने नए खादी ग्रामोद्योग कार्यालय व गोदाम समेत कई योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।

कुरुक्षेत्र में शाह ने 825 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें कई नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद में आवास, नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व अन्य निर्माण शामिल हैं। उन्होंने राज्यस्तरीय नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

शाह ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और डेयरी क्षेत्र ने पिछले 11 वर्षों में 70% की विकास दर दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक देश के हर गांव को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अमूल का यह प्लांट उत्तर भारत की दुग्ध आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

खादी कारीगर महोत्सव में शाह ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं बल्कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आजादी के बाद उसने खादी को उपेक्षित कर दिया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन में खादी और स्वदेशी आंदोलन की अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी कहा कि खादी के उत्पाद ‘लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं और यह आत्मनिर्भर भारत का मजबूत माध्यम बन चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.