Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां कड़ी की

जालंधर । मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

डीसी ने बैठक में कहा कि शहर के निचले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पानी निकासी के लिए पहले से मशीनरी उपलब्ध कराई जाए। पंपिंग स्टेशनों के लिए बिजली का बैकअप सुनिश्चित करना भी जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार्य में बाधा न आए।

सतलुज और बेई नदी के किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण की तैयारी पहले से की जाएगी। बांधों की मजबूती और डी-सिल्टिंग कार्य में भी तेजी लाई जाएगी।

डीसी ने 6 और 7 अक्टूबर को होने वाले भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकाशोत्सव को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा मार्ग की सड़कों की मरम्मत और सफाई के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने जनता से अपील की कि कच्चे या बारिश से कमजोर घरों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।

बैठक में ए.डी.सी. (जनरल) अमनिंदर कौर, ए.डी.सी. (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर, एस.डी.एम.-2 शायरी मल्होत्रा, एस.डी.एम. नकोदर लाल विश्वास बैंस, शुभी आंगरा समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.