Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिंगापुर में मौत या हत्या? जुबीन गर्ग की मौत की कहानी रही है बदल

नई दिल्ली | मशहूर सिंगर और आइकन जुबीन गर्ग की मौत मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल ऑर्गनाइज़र श्यामकानु महांता ने उन्हें जहर देकर मारने की साजिश रची और इसे हादसा बताने का प्रयास किया।

गोस्वामी ने गवाह के तौर पर अपने बयान में बताया कि जुबीन की मौत से पहले मैनेजर शर्मा का व्यवहार संदिग्ध था। शर्मा पर पहले ही हत्या, आपराधिक साजिश और गैर-इरादतन हत्या जैसे गंभीर गैर-जमानती आरोप दर्ज हैं।

आरोपों का विवरण

गोस्वामी के अनुसार, सिंगापुर के पैन पैसेफिर होटल में यात्रा के दौरान शर्मा ने यॉट का नियंत्रण जबरन अपने हाथ में ले लिया। इसके कारण यॉट समुद्र में खतरनाक तरीके से डगमगाने लगी और सभी की जान जोखिम में पड़ गई।

उन्होंने बताया कि शर्मा ने असम एसोसिएशन (सिंगापुर) के सदस्य तन्मय फुकन को कहा कि ड्रिंक की व्यवस्था करें। जब जुबीन डूबने की स्थिति में थे, तो शर्मा ने जोर देकर कहा, “जाबो दे, जाबो दे” (उसे जाने दो)।

गोस्वामी ने दावा किया कि जुबीन प्रशिक्षित तैराक थे और उन्होंने स्वयं उन्हें तैराकी सिखाई थी, इसलिए उनकी मौत डूबने से होना असंभव है। उनका आरोप है कि शर्मा और महांता ने जुबीन को जहर दिया और साजिश छुपाने के लिए सिंगापुर को घटना स्थल बनाया।

गोस्वामी का आरोप: मेडिकल लापरवाही भी शामिल

गोस्वामी ने कहा कि जब जुबीन के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, शर्मा ने इसे एसिड रिफ्लक्स बता कर बाकी लोगों को चिंता न करने के लिए कहा। मेडिकल मदद न बुलाने से स्थिति बिगड़ी और जुबीन की मौत तेज़ी से हुई।

हालांकि, पूछताछ में सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकानु महांता ने इन आरोपों से इंकार किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि गवाहों के बयान, वित्तीय लेन-देन और अन्य सबूतों के आधार पर शर्मा की भूमिका पर गंभीर शक बनता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.