Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल ACEO युधिष्ठिर की MBA डिग्री पर बड़ा विवाद

पलवल | हरियाणा के पलवल में जिला परिषद के ACEO युधिष्ठिर की MBA डिग्री को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। जिला परिषद की चेयरपर्सन रेखा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजकर डिग्री की वैधता पर सवाल उठाया है। युधिष्ठिर 2021 से पंचायत विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में जिला परिषद में ACEO के पद पर तैनात हैं।

फर्जी डिग्री का स्रोत

संदेह की गई MBA डिग्री उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी से प्राप्त बताई जा रही है। यह वही यूनिवर्सिटी है जहां यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फर्जी मार्कशीट, डिग्री, प्रोविजनल और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने वाले रैकेट का खुलासा किया था। यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो-वाइस चांसलर नितिन कुमार सिंह समेत 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

शिकायत और जांच

चेयरपर्सन रेखा ने आरोप लगाया कि युधिष्ठिर ने न केवल फर्जी डिग्री हासिल की, बल्कि करीब 18 रिश्तेदारों को भी इसी यूनिवर्सिटी से डिग्रियां दिलवाईं, जिनके आधार पर वे पंचायत विभाग में नियुक्त हुए। पहली शिकायत मार्च 2023 में गांव सिहोल के राजकुमार ने की थी, लेकिन उस समय जांच में युधिष्ठिर ने यूनिवर्सिटी के गिरोह की मदद से वैधता साबित कर दी थी।

पुनः जांच और यूनिवर्सिटी की पुष्टि
सप्टेंबर 2025 में पुनः जांच की गई। 16 सितंबर को यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट आई कि युधिष्ठिर ने कभी मोनाड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई नहीं की। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि छात्र संख्या MU1719MBA50942 के नाम से कोई नामांकन दर्ज नहीं है।

ACEO का बयान और प्रशासन की प्रतिक्रिया

युधिष्ठिर ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उनकी डिग्री पहले भी जांच में सही पाई गई थी। उन्होंने दावा किया कि चेयरपर्सन द्वारा प्रस्तुत वेरिफिकेशन लेटर नकली है। डीसी हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि शिकायत पर जांच चल रही है और निष्कर्ष आने पर ही आगे कार्रवाई होगी।

मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़ा

इस साल मई में यूपी STF ने मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट पकड़ा। यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और प्रो-वाइस चांसलर सहित 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में 1,372 नकली डिग्रियां, 262 प्रोविजनल और माइग्रेशन सर्टिफिकेट्स, कई खाली सर्टिफिकेट्स, प्रिंटर और सील बरामद हुए।

डिग्री की कीमत और राज्य सरकार की कार्रवाई

एसटीएफ के अनुसार, रैकेट में डिग्री की कीमत ₹50,000 से लेकर ₹4 लाख तक थी। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.