Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

350वीं शताब्दी पर पंजाब विधानसभा का ऐतिहासिक सत्र तय

कोटकपूरा | गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शताब्दी और शहीदी समारोह के अवसर पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 24 नवंबर को चंडीगढ़ के बाहर आयोजित किया जाएगा। यह सत्र श्री आनंदपुर साहिब में बाबा जीवन सिंह मेमोरियल पार्क में होगा, जहां शहीदी दिवस मुख्य रूप से 24 नवंबर को मनाया जाएगा।

इतिहास में यह पहला मौका है जब पंजाब सरकार राजधानी के बाहर विधानसभा का सत्र आयोजित कर रही है। समारोह 23 नवंबर से शुरू होगा और 24 नवंबर शहीदी दिवस के रूप में विशेष रूप से मनाया जाएगा।

पंजाब सरकार ने सत्र की तैयारियों को तेज कर दिया है और इसके लिए विभिन्न बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को इस सत्र की रूपरेखा और तैयारियों पर विशेष बैठक बुलाई।

पंजाब विधानसभा स्पीकर कार्यालय ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुसार विधानसभा का सत्र राज्य के किसी भी स्थान पर आयोजित किया जा सकता है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस सत्र का आयोजन श्री आनंदपुर साहिब में प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 अक्टूबर को बाबा जीवन सिंह मेमोरियल पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद विधानसभा सत्र के प्रारूप और कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में पंजाब विधानसभा सचिवालय के साथ पत्राचार भी जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.