Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार को कोसने के बजाय केंद्र से राहत राशि के 15 सौ करोड़ दिलाए भाजपा नेता-  नरेश चौहान


सरकार को कोसने के बजाय केंद्र से राहत राशि के 15 सौ करोड़ दिलाए भाजपा नेता-  नरेश चौहान

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत राशि को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लिए 1500 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक यह राशि प्रदेश को नहीं मिली है। इस मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रही है और आरोप लगा रही है कि राज्य सरकार ने केंद्र के प्रति आभार व्यक्त नहीं किया।

वहीं, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को सरकार को कोसने के बजाय केंद्र से घोषित राशि प्रदेश तक पहुंचवाने में पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है, बावजूद इसके राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।नरेश चौहान ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ की राशि किस मद से मिलेगी, इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेश होने के कारण यहां संसाधन सीमित हैं और आपदा से निपटने के लिए केंद्र की सहायता बेहद जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.