Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 2.60 करोड़ सेब की पेटियां मंडियों में, MIS के तहत 82 हजार मीट्रिक टन की खरीद – बागवानी मंत्री

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन जोर पकड़ चुका है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक लगभग 2 करोड़ 60 लाख पेटियां सेब की मंडियों तक पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही सरकार ने एमआईएस (मार्केट इंटरवेंशन स्कीम) के तहत करीब 82 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की है।

नेगी ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण कई सड़कें बाधित हुईं, लेकिन समय पर मार्ग बहाल कर दिए गए ताकि बागवानों की उपज मंडियों तक पहुंच सके। जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं, वहां छोटे वाहनों से सेब की ढुलाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं सेब खराब हो रहे हैं तो उसके निस्तारण के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष समितियां बनाई गई हैं और किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष किसानों और बागवानों का हितैषी कभी नहीं रहा। “भाजपा नेताओं की नीतियां हमेशा आढ़तियों और बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में रही हैं। इसके उलट कांग्रेस सरकार ने लंबे समय से चली आ रही यूनिवर्सल कार्टन की मांग को पूरा किया है, जबकि भाजपा विधायक इसे बंद करने की वकालत कर रहे थे।नेगी ने केंद्र सरकार को भी घेरा और कहा कि आपदा में भारी नुकसान झेल रहे हिमाचल को अब तक केंद्र से कोई वास्तविक मदद नहीं मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश दौरे के दौरान 1500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक राज्य को एक रुपये की भी राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल जनता को गुमराह कर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.