Mandi,Dharamveer
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने पुनर्मूल्यांकन में पास होने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी छात्रों की री-अपीयर परीक्षा फीस वापस की जाएगी।
कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। इनमें से लगभग 90 प्रतिशत छात्रों का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जबकि शेष 10 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं तीसरे मूल्यांकनकर्ता के पास भेजी गई हैं, जिनका परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा।कुलपति ने बताया कि लगभग 700 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी कॉपियां फिलहाल तीसरे मूल्यांकन में हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुनर्मूल्यांकन में पास होने वाले छात्रों की री-अपीयर फीस विश्वविद्यालय द्वारा पूर्णतः लौटाई जाएगी।यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ छात्रों में यह आशंका थी कि पुनर्मूल्यांकन में पास होने के बावजूद उनकी री-अपीयर फीस वापस नहीं की जाएगी। इसी मुद्दे पर कुछ विद्यार्थियों ने हाल ही में कुलपति से मुलाकात भी की थी।
प्रो. ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी –विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हित में पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। पुनर्मूल्यांकन में सफल छात्रों की री-अपीयर फीस निश्चित रूप से वापस की जाएगी।