Shimla, Sanju
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्यभर में बारिश हो रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे में गुलेर में सबसे ज़्यादा 42.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गोंदला में 5.0 सेंटीमीटर और केलांग में 4.0 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को राज्य में रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान है। बुधवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण प्रदेश में दोपहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि अक्टूबर महीने के पहले छह दिनों में सामान्य से 244 फ़ीसदी ज़्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।हमीरपुर, नारकंडा, कुफरी, बजौरा, कोटखाई और ताबो में धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।8 अक्टूबर से राज्यभर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।