Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जातिवाद ने ली मासूम की जान..माकपा और दलित संगठनों का जोरदार विरोध, SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के ज़िला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में जातीय भेदभाव के चलते एक दलित बच्चे की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सड़कों पर उतर आई है।शिमला में विभिन्न दलित अधिकार संगठनों के साथ मिलकर माकपा ने धरना-प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

राकेश सिंघा बोले— 78 साल बाद भी जातीय अन्याय शर्मनाक

प्रदर्शन के दौरान माकपा नेताओं राकेश सिंघा और संजय चौहान ने कहा कि आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहड़ू में बच्चे के साथ जातिगत भेदभाव किया गया, जिसके चलते उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।नेताओं ने यह भी कहा कि हाल ही में कुल्लू दशहरा में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखने वाले एक अधिकारी के साथ भीड़ द्वारा की गई बदसलूकी इस बात का प्रमाण है कि समाज में जातीय भेदभाव अब भी जड़ें जमाए हुए है।

दोषियों पर लगे SC-ST एक्ट

माकपा नेताओं ने कहा कि संविधान हर नागरिक को समानता का अधिकार देता है, और इस तरह की घटनाएं उस भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि रोहड़ू प्रकरण में SC-ST एक्ट के तहत सख़्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।राकेश सिंघा ने कहा कि कुछ लोग बच्चे पर चोरी की आदत का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस के पास इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.