Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद, वीडियो वायरल

करनाल | करनाल अनाज मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच कुर्सी को लेकर हलचल देखने को मिली। शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा और ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैद कार्यकर्ताओं की भीड़ में खड़े रहे, जबकि हुड्डा के बगल में रखी कुर्सियों पर पहले से ही दो नेता बैठे हुए थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैद बगल में बैठे नेता की गोद में बैठकर फ्रेम में आने की कोशिश करते हैं, वहीं शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा कुर्सी न मिलने के कारण पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस तक खड़े रहे। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

मीडिया कर्मियों ने भी वीडियो में टिप्पणी की कि इससे नकारात्मक संदेश जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि कैमरे में आने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फ्रेम में बने रहने की इच्छा का नतीजा था।

इस वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी है। वहीं, हुड्डा साहब पूरी स्थिति को सहजता से देखते रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.