Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने 1,200 अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को दी मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में डेटा संग्रह, विश्लेषण और रिपोर्टिंग क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1,200 सांख्यिकीय सहायकों और अधिकारियों के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम को मंजूरी दी है।

यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई “सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण हेतु सहयोग (SSS)” उप-योजना की राज्य कार्यान्वयन समिति की बैठक में लिया गया।

इस पहल का उद्देश्य एक मजबूत और समन्वित सांख्यिकीय तंत्र विकसित करना है, ताकि सरकारी नीतियां सटीक और समय पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर बनाई जा सकें। हर जिले से लगभग 50 प्रतिभागियों को सांख्यिकीय तकनीकों, डिजिटल डेटा प्रबंधन और विश्लेषण पद्धतियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम पर लगभग 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें प्रशिक्षण मॉड्यूल, लॉजिस्टिक व्यवस्था और विशेषज्ञ मानदेय शामिल हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि राज्य के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए क्षमता निर्माण और अंतर-विभागीय समन्वय बेहद जरूरी है। वहीं, वित्त विभाग के विशेष सचिव डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कई महत्वपूर्ण सर्वेक्षण और अध्ययन किए जाएंगे। इनमें –

  • ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों से वित्तीय आंकड़ों का संकलन,
  • राज्य-विशिष्ट उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का संकलन,
  • चारे की फसलों की लागत का आकलन, और
  • पशुधन उत्पादों के थोक मूल्य आंकड़ों का संकलन शामिल है।

राज्य सरकार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से शोध की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रोफेसर अर्चना चौधरी के साथ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली पर प्रारंभिक चर्चा भी की जा चुकी है।

आर्थिक एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग (DESA) इस योजना के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। राज्य सरकार ने केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के साथ 5.09 करोड़ रुपये की अनुदान राशि के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

पहली किस्त के रूप में 55.73 लाख रुपये की राशि से राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर और टैबलेट खरीदे गए हैं। दूसरी किस्त 13.99 लाख रुपये की नवंबर 2024 में जारी की गई, जिससे डिजिटल अवसंरचना को और सुदृढ़ किया गया है।

मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा कि इन प्रयासों से हरियाणा में एक आधुनिक, पारदर्शी और कुशल सांख्यिकीय ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी। एस.एस.एस. उप-योजना के तहत किए जा रहे ये कदम विभागों को विश्वसनीय और अद्यतन आंकड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे, जिससे नीतिगत निर्णयों की गुणवत्ता और जनसेवा की प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

बैठक में आर्थिक एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग के निदेशक मनोज कुमार गोयल, अतिरिक्त निदेशक आर.के. मोर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.