नई दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत दौरे पर आने वाले हैं। बीते दिन पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रिश्तों को और मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को प्राथमिकता देने पर चर्चा की।
पुतिन के 73वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया फोन किया कॉल
7 अक्टूबर को रूसी राष्ट्रपति का 73वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अच्छी सेहत और लगातार सफलता की शुभकामनाएं दीं।
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों नेता भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को नए आयाम पर ले जाने के पक्षधर हैं। इस दौरान पुतिन के आगामी भारत दौरे की तैयारियों पर भी बातचीत हुई।”
प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की बातचीत के मुख्य बिंदु
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिसंबर में होने वाले 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में वे पुतिन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
पुतिन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वतंत्र और संप्रभु नीति अपना रहा है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में भारत के परिणाम शानदार हैं। भारत अब दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक विकास दर के साथ शामिल हो चुका है।”