Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में आर्थिक सशक्तिकरण: लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को लाभ

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार के अनुसार पहली किस्त की राशि एक नवंबर से लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

इस योजना का पहला चरण केवल उन महिलाओं के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले चरण में करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में इसका मोबाइल एप लॉन्च किया था। इसी एप के माध्यम से महिलाएं पात्रता जांच, आवेदन, स्टेटस ट्रैकिंग और शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगी।

किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं दिया जाएगा जो पहले से अन्य सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, कश्मीरी शरणार्थी परिवार सहायता योजना, बौना भत्ता योजना, तेजाब पीड़ित महिला सहायता योजना, विधवा और अविवाहित पेंशन योजना तथा पद्म अवार्डी हरियाणा गौरव सम्मान योजना शामिल हैं।

इन शर्तों पर महिलाएं होंगी अपात्र

यदि महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता है, सरकारी नौकरी करता है या पेंशन प्राप्त करता है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। साथ ही परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होने की स्थिति में भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी छूट

योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्टेज तीन या चार कैंसर पीड़ित महिलाएं, दुर्लभ बीमारी से पीड़ित महिलाएं या हीमोफिलिया, थैलीसीमिया तथा सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन प्रक्रिया और हेल्पलाइन नंबर

सरकार ने बताया है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन महिलाओं को आवेदन करने में कोई परेशानी आती है वे सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172 4880500 या टोल फ्री नंबर 1800 180 2231 पर संपर्क कर सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.