Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा प्रधान की वीआईपी फीलिंग: जनता कॉल करे तो सुनने को मिलता है ‘रिकॉर्ड द नेम एंड रीजन ऑफ कॉल’

सुनील शिंगार | लुधियाना
समर न्यूज

कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने लुधियाना का नया जिला प्रधान सुनील मोदगिल को नियुक्त किया है। मानो नए प्रधान साहब को कुर्सी का नशा चढ़ गया हो। वह इस कदर वीवीआईपी फीलिंग लेने लगे हैं कि उन्होंने आम जनता के लिए अपना मोबाइल फोन वॉइस कॉल पर लगा दिया है। जिस व्यक्ति का नंबर उनके मोबाइल में नहीं है वह व्यक्ति अगर उनको फोन करता है तो इंग्लिश में एक मैसेज सुनने को मिलता है “ रिकॉर्ड द नेम एंड रीजन ऑफ़ कॉल”।
आखिर ऐसा होना नहीं चाहिए। पार्टी के ही वर्करों का मानना है कि यह बात अब चर्चा का विषय बनने लगी है कि नए प्रधान के साथ फोन पर बात करना आम लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है। समर एक्सप्रेस की टीम ने जब एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल कर इसकी जांच की तो यह आप सही निकले। इसके बाद जब बुधवार शाम करीब 7 भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों से मोबाइल पर बात करनी चाहिए तो उनका फोन किसी अन्य साथी ने उठा कर बताया कि वह अमृतसर में है और हरमंदिर साहिब में माथा टेक रहे हैं और करीब 2 घंटे का समय लग सकता है।

वर्करों का मानना: चुनाव नजदीक और यह रवैया गलत

पंजाब में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने वर्करों और आम जनता के साथ लगातार मीटिंग कर रहे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए उनके लंबित काम फोन कॉल पर सुन उनकी समस्या का हल निकालने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी के प्रधान सुनील मौदगिल ने इसके विपरीत अपना फोन कॉल आम जनता के लिए वॉइस मैसेज पर लगा दिया है। ऐसे में अगर किसी आम व्यक्ति ने अपनी समस्या या फिर अन्य किसी काम के सिलसिले में बात करनी हो तो फिलहाल वह संभव नहीं है। पार्टी वर्करों का मानना है कि ऐसा किए जाने पर कुछ वर्कर भी निराश हैं।

एसआईआर के लिए लोगों को जरूरत

मौजूदा समय में पंजाब के लोगों की वोट को लेकर एस आई आर अपने चर्म पर है। हर पार्टी के लिए एक-एक वोट अहम है। मौजूदा समय में जिन लोगों को अपनी वोट बनाने में दिक्कत आ रही है वह अपनी समस्या लेकर पार्टी के मुखिया से बातचीत कर इसका समाधान निकाल रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लुधियाना जिला प्रधान सुनील मौदगिल इस समस्या में आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं है। लोगों का ही मानना है कि उनके इस रवैया से वह कहीं ना कहीं वोटरों को लुभाने में चूक सकते हैं। क्योंकि वोटर का काम करवाने के लिए अन्य पार्टियों के नेता सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाजपा प्रधान की वीआईपी फीलिंग: जनता कॉल करे तो सुनने को मिलता है ‘रिकॉर्ड द नेम एंड रीजन ऑफ कॉल’

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने लुधियाना का नया जिला प्रधान सुनील मोदगिल को नियुक्त किया है। मानो नए प्रधान साहब को कुर्सी का नशा चढ़ गया हो। वह इस कदर वीवीआईपी फीलिंग लेने लगे हैं कि उन्होंने आम जनता के लिए अपना मोबाइल फोन...

अतिक्रमण की भरमार: फुटपाथ गायब, सड़क पर कब्जा ग्लाडा के फील्ड अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज ग्लाडा की ओर से विकसित जमालपुर के सेक्टर-32 और 39 मार्केट में अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दुकानदारों ने फुटपाथों पर सामान सजा रखा है तो कई जगह सड़क तक कब्जा कर लिया गया है। हालात यह हैं कि जिन फुटपाथों पर लोगों को पैदल चलना चाहिए, वहां...

मोरनी हिल्स के अंबिया गांव में अपनी जानजोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

{बारिश में बढ़ जाता है खतरा, ग्रामीण लाइन बनाकर स्कूली बच्चों को कराते हैं नदी पार; स्थायी पुल बनाने की मांगश्री राम | मोरनी हिल्ससमर न्यूज मोरनी क्षेत्र के अंबिया गांव में बारिश के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गांव तक पहुंचने के लिए नदी पार करना लोगों की मजबूरी बनी हुई...

नेचर पार्क की जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश का आरोप, विरोध में मोहाली के निवासी एकजुट

गुरशरण सिंह/सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीफेज-8 स्थित नेचर पार्क के साथ प्रस्तावित लेबर कॉलोनी को लेकर शहरवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध जताया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पार्क के आसपास की जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर करीब ढाई दर्जन नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल...

ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रीय हितों को मजबूती से रखने का आह्वानएजेंसी | नई दिल्लीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होने वाले 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से सम्मेलन के विभिन्न सत्रों और कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी करने तथा वैश्विक मंच पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.