Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भावनात्मक दृश्य: CM सैनी ने IPS कुमार के परिवार को दी सांत्वना

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अमनीत पी. कुमार से मिलने आज चंडीगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री सैनी बुधवार शाम जापान के आधिकारिक दौरे से लौटे थे और सीधे सेक्टर-24 स्थित उनके निवास पर IG की पत्नी से मुलाकात करने गए। इस दौरान उनके साथ मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में अपनी आपबीती को साझा करने का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री सैनी ने मुलाकात के दौरान आईएएस अमनीत को सांत्वना दी और मामले की जांच को लेकर आवश्यक कदम उठाने की संभावना जताई। इसके अलावा आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार और कांग्रेस सांसद वरूण मुलाना भी इस मौके पर उपस्थित हो सकते हैं।

ज्ञात हो कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास में सर्विस गन से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार जापान के आधिकारिक दौरे पर थीं। वह आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटेंगी और इसके बाद दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगी। उनके पहुंचते ही अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी की जाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...

चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पार्किंग रेट

चंडीगढ़ में पार्किंग रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नगर निगम हाउस की सोमवार को हुई बैठक में पार्किंग दरों में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव में मौजूदा फ्लैट रेट सिस्टम की जगह समय के आधार पर शुल्क वसूलने की तैयारी थी।विपक्षी पार्षदों ने प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की...

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक महीने पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.