संगरूर | पंजाब की राज्यसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा और मतगणना के तुरंत बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, यह सीट विधायक गोगी के निधन और बाद में लुधियाना उपचुनाव जीतने वाले संजिव अरोड़ा के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद राजिंदर गुप्ता को पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल भी किया गया है।