Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज आईएएस अमनीत के घर, भारी राजनीतिक हलचल शुरू

चंडीगढ़ | आईएएस अमनीत पी. कुमार के घर वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलों का शोक जताने का सिलसिला जारी है। शनिवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी उनसे मिलने पहुंचे। इसी बीच, हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी पूरण कुमार के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बीच, हरियाणा सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर सुरिंदर सिंह भोरिया को नया एसपी रोहतक नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, भोरिया अब रोहतक एसपी का दायित्व संभालेंगे, जबकि बिजारणिया के आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि पूरण कुमार के सुसाइड नोट में नरेंद्र बिजारणिया का नाम भी उल्लेखित था। इस घटना के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और आईएएस राज शेखर वुंडरू के साथ बैठक भी आयोजित की गई थी।

कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शोक व्यक्त करने और अमनीत पी. कुमार से समर्थन देने चंडीगढ़ पहुंचे। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, वरुण मुलाना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.