Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में प्रशासनिक हड़कंप: सुसाइड नोट के बाद एसपी बदले गए

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया गया है और अब सुरिंदर सिंह भोरिया को नया एसपी रोहतक नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, भोरिया एसपी/रोहतक का प्रभार संभालेंगे, जबकि नरेंद्र बिजारणिया के आगे के कार्यों के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

यह तबादला वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस से जुड़ी घटनाओं के बाद आया है। पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अमनीत पी. कुमार ने हरियाणा DGP और रोहतक एसपी के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पति को डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया द्वारा उत्पीड़न, जाति-आधारित भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

शिकायत में यह भी बताया गया कि पूरन कुमार की मृत्यु से कुछ समय पहले डीजीपी शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर उनके खिलाफ रोहतक में एक झूठा मामला (FIR-नंबर 0319/2025) दर्ज किया गया, जिसे सोची-समझी साजिश बताया गया।

सुसाइड नोट में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल थे, जिनमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ सिंह ढिल्लों, संजय कुमार, डीआईजी पंकज नैन, कला रामचंद्रन, आईपीएस संदीप खिरवार, सिबाश कविराज, पूर्व डीजीपी मनोज यादव, पीके अग्रवाल, पूर्व एससीएस राजीव अरोड़ा, एडीजीपी माटा रवि किरण, आईजी मधुबन कुलजिंदर सिंह, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया और पूर्व मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.