Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खैबर पख्तूनख्वा में धमाका: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला

इस्लामाबाद। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले के रत्ता कुलाची पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पांच घंटे तक मुठभेड़ चली।

इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए, जबकि सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस के अनुसार, 13 जवान घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

हमले की शुरुआत उस वक्त हुई जब आतंकियों ने विस्फोटकों से लदे ट्रक से प्रशिक्षण स्कूल के मुख्य द्वार को तोड़कर जोरदार धमाका किया। धमाके के बाद आतंकी वर्दी पहनकर परिसर में घुस आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और एसएसजी कमांडो, अल-बुर्क फोर्स और एलीट फोर्स को ऑपरेशन में लगाया गया।

डीपीओ साहिबजादा सज्जाद अहमद और आरपीओ सैयद अशफाक अनवर ने मौके पर अभियान की कमान संभाली। पांच घंटे चली मुठभेड़ में सभी आतंकियों को मार गिराया गया।

सुरक्षा बलों ने मौके से आधुनिक हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और आत्मघाती जैकेट बरामद की हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में मौजूद 200 से अधिक रंगरूटों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

आईजीपी जुल्फिकार हमीद ने अभियान में शामिल अधिकारियों की वीरता की सराहना की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पुरस्कारों की घोषणा की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.