Facebook-f Youtube X-twitter

ला नीना का असर शुरू : 10 राज्यों में भारी बारिश का खतरा

नई दिल्ली। देशभर में हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। अक्टूबर के साथ ही गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है, जबकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि ‘ला नीना’ के प्रभाव के चलते इस साल सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के सक्रिय होने और मॉनसून की वापसी के कारण 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना (11 से 13 अक्टूबर तक):

  1. महाराष्ट्र
  2. मध्य प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. झारखंड
  5. छत्तीसगढ़
  6. पश्चिम बंगाल
  7. सिक्किम
  8. ओडिशा
  9. तेलंगाना
  10. बिहार

IMD के अनुसार, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके असर से मध्य, पूर्वी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में ठंड का आगाज़ नवंबर में

दिल्ली-NCR में 15 से 20 नवंबर के बीच कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

15 अक्टूबर तक क्षेत्र में मौसम शुष्क और धूपभरा रहेगा, हालांकि सुबह हल्की धुंध देखी जा सकती है।

ला नीना का असर रहेगा लंबे समय तक

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ला नीना की सक्रियता से दिसंबर से फरवरी के बीच कड़ी और शुष्क ठंड (Dry Cold Wave) पड़ने की संभावना है।

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में घना कोहरा भी छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.