Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में धरना, फायरिंग और बॉर्डर गतिविधियों पर पूर्ण रोक

अमृतसर | जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा-163 के तहत कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। आदेश के अनुसार, अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी और जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि कुछ राजनीतिक संगठन विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने की योजना बना रहे थे, जिससे लोगों की भावनाएं भड़क सकती थीं और सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा था। ऐसे में जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

भारत-पाक सीमा पर रात 8:30 बजे से सुबह 5 बजे तक गतिविधियों पर रोक

सीमा क्षेत्रों में संदिग्ध हलचल को देखते हुए भारत-पाक सीमा पर कंटीली तारों से 500 मीटर के दायरे में रात 8:30 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी गतिविधि पर पाबंदी लगाई गई है। प्रशासन ने इसे देश की सुरक्षा और अमन-शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया है।

ब्यास असला भंडार के पास ज्वलनशील पदार्थों पर प्रतिबंध

ब्यास असला भंडार के आसपास 1000 वर्ग गज के क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग और अनधिकृत निर्माण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने कहा कि यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

सड़कों और पुलों पर रेलिंग या डिवाइडर तोड़ने पर रोक

कई बार लोग या ठेकेदार पुलों और सड़कों पर बने डिवाइडर या रेलिंग तोड़कर अस्थायी रास्ते बना लेते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्कूल वैन और ऑटो में बच्चों की ओवरलोडिंग पर सख्ती

कोई भी ऑटो या स्कूल वैन चालक क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं ले जाएगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे अभिभावकों को इस बारे में जागरूक करें ताकि हादसों से बचा जा सके।

मैरिज पैलेस में हथियार और फायरिंग पर पूर्ण पाबंदी

जिले के ग्रामीण इलाकों में चल रहे मैरिज पैलेसों व धार्मिक आयोजनों में हथियार लेकर चलने, फायरिंग करने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ये सभी आदेश 6 जनवरी 2026 तक लागू रहेंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में गई जान

समर न्यूज | मोहाली रक्षाबंधन पर अपने घर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई परमप्रीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे एयरपोर्ट चौक के पास भारतमाला रोड पर हुआ। मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी 23 वर्षीय परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है।...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी 122 करोड़ रुपये से ज्यादा रखा गया आरक्षित मूल्य

मोनिका रावत | चंडीगढ़समर न्यूजसेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर आवंटित...

25 करोड़ की आबादी चुनौती नहीं, यूपी की ताकत : योगी

एजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की करीब 25 करोड़ आबादी को चुनौती के बजाय बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी और युवा आबादी को कौशल, अवसर और सही मंच उपलब्ध कराया जाए तो यही संख्या आर्थिक विकास का आधार बन सकती है। मुख्यमंत्री ने यह बात...

पंजाब के प्रमुख बांधों में पिछले साल से कम पानी, मानसून के कमजोर रहने का असर

भराव का दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद; भाखड़ा 64% भरा, पौंग व रणजीत सागर में भी स्तर 2025 से नीचेसमर न्यूज | रूपनगर मानसून के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ पंजाब के प्रमुख जलाशयों में पानी की स्थिति चिंता बढ़ाने लगी है। भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांधों में जलस्तर और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.