Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एडवर्ड्स स्कूल ने मनाया शताब्दी वर्ष, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Shimla, Sanju

सेंट एडवर्ड्स स्कूल द्वारा अपनी शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “ड्रग्स के खिलाफ दौड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवर्ड्स संघ के अध्यक्ष राजीव सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दौड़ की शुरुआत हाई कोर्ट से हुई और इसका समापन स्कूल ग्राउंड में किया गया। इस दौड़ में लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राजीव सूद ने बताया कि एडवर्ड्स स्कूल के 100 वर्ष 9 मार्च 2025 को पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर वर्षभर से स्कूल विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं — फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल और दौड़ — का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि “नशे के खिलाफ अभियान” स्कूल की प्रमुख पहल है, जिससे युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। सूद ने कहा, “नशे के खिलाफ एक प्रशिक्षित युवा ही लड़ सकता है, और खेल इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम है।”उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी कई अभिनव कदम उठाए हैं। विद्यार्थियों को वेस्ट प्रोडक्ट्स के पुनः उपयोग (रीसायकलिंग) के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें “ग्रीन एंबेसडर” के रूप में तैयार किया जा रहा है।

सूद ने जानकारी दी कि शताब्दी समारोह के तहत 11 से 13 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल कार रैली का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत स्कूल परिसर से होकर नलदेहरा गोल्फ कोर्स तक होगी। इस कार्यक्रम में 315 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनमें तमिलनाडु, दिल्ली, अमेरिका, शिकागो, न्यूयॉर्क, गोवा और चेन्नई से आए प्रतिनिधि शामिल हैं। रैली के बाद गोल्फ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर जस्टिस दीपक गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

25 करोड़ की आबादी चुनौती नहीं, यूपी की ताकत : योगी

एजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की करीब 25 करोड़ आबादी को चुनौती के बजाय बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी और युवा आबादी को कौशल, अवसर और सही मंच उपलब्ध कराया जाए तो यही संख्या आर्थिक विकास का आधार बन सकती है। मुख्यमंत्री ने यह बात...

पंजाब के प्रमुख बांधों में पिछले साल से कम पानी, मानसून के कमजोर रहने का असर

भराव का दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद; भाखड़ा 64% भरा, पौंग व रणजीत सागर में भी स्तर 2025 से नीचेसमर न्यूज | रूपनगर मानसून के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ पंजाब के प्रमुख जलाशयों में पानी की स्थिति चिंता बढ़ाने लगी है। भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांधों में जलस्तर और...

किराना दुकान से चीनी और नकदी लेकर फरार हुआ चोर

समर न्यूज | पठानकोट पठानकोट के मामून इलाके में एक किराना दुकान को चोर ने निशाना बनाया। आरोपी दुकान में घुसकर चीनी और नकदी चुराने के बाद फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर...

बकाया डीए पर पंजाब के कर्मचारियों का आंदोलन तेज, बातचीत टूटने से टकराव बढ़ा

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों, पुरानी पेंशन योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। 27 अगस्त की प्रदेशव्यापी महा-हड़ताल के दौरान सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अस्पतालों में कामकाज प्रभावित रहा।इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित...

एलपीजी ई-केवाईसी की समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ी

आधार आधारित सत्यापन जरूरी; प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है, सब्सिडी पर असर की आशंकाएजेंसी । नई दिल्लीघरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। आधार आधारित ई-केवाईसी कराने की समयसीमा अब 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह समयसीमा 23...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.