Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में गई जान

समर न्यूज | मोहाली

रक्षाबंधन पर अपने घर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई परमप्रीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे एयरपोर्ट चौक के पास भारतमाला रोड पर हुआ। मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी 23 वर्षीय परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
परमप्रीत पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और पिछले छह महीने से जीरकपुर के एक होटल में काम कर रहा था। वह जीरकपुर में अपने रिश्तेदारों के पास रहता था। रक्षाबंधन की छुट्टी मिलने के बाद वह बाइक पर अपने घर जा रहा था। भारतमाला परियोजना के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर गया और डिवाइडर का एंगल उसके सिर पर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के दोस्त गुरजीत सिंह के अनुसार, सुबह यातायात कम होने के कारण काफी देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। बाद में वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परमप्रीत की मौत हो चुकी थी।
गुरजीत ने बताया कि परमप्रीत के पिता बुजुर्ग हैं और ज्यादा काम नहीं कर पाते। परिवार की जिम्मेदारी मुख्य रूप से परमप्रीत पर ही थी। उसकी अचानक मौत से परिवार और तीनों बहनें सदमे में हैं।
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होने की संभावना है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में गई जान

समर न्यूज | मोहाली रक्षाबंधन पर अपने घर राखी बंधवाने जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई परमप्रीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे एयरपोर्ट चौक के पास भारतमाला रोड पर हुआ। मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी 23 वर्षीय परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है।...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी 122 करोड़ रुपये से ज्यादा रखा गया आरक्षित मूल्य

मोनिका रावत | चंडीगढ़समर न्यूजसेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर आवंटित...

25 करोड़ की आबादी चुनौती नहीं, यूपी की ताकत : योगी

एजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की करीब 25 करोड़ आबादी को चुनौती के बजाय बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी और युवा आबादी को कौशल, अवसर और सही मंच उपलब्ध कराया जाए तो यही संख्या आर्थिक विकास का आधार बन सकती है। मुख्यमंत्री ने यह बात...

पंजाब के प्रमुख बांधों में पिछले साल से कम पानी, मानसून के कमजोर रहने का असर

भराव का दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद; भाखड़ा 64% भरा, पौंग व रणजीत सागर में भी स्तर 2025 से नीचेसमर न्यूज | रूपनगर मानसून के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ पंजाब के प्रमुख जलाशयों में पानी की स्थिति चिंता बढ़ाने लगी है। भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांधों में जलस्तर और...

किराना दुकान से चीनी और नकदी लेकर फरार हुआ चोर

समर न्यूज | पठानकोट पठानकोट के मामून इलाके में एक किराना दुकान को चोर ने निशाना बनाया। आरोपी दुकान में घुसकर चीनी और नकदी चुराने के बाद फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.