Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हथीन में नई रोशनी, मंत्री गुर्जर ने कई योजनाओं की रखी नींव

पलवल | केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को हथीन नगर पालिका क्षेत्र में लगभग ₹12.21 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और ये कार्य जनभागीदारी व पारदर्शिता की मिसाल बनेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते 11 वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जनता की उम्मीदों को पूरा किया है। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है।

जल्द शुरू होगा बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट

मंत्री गुर्जर ने बताया कि बहुत जल्द बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो रेल परियोजना का कार्य भी शुरू होने जा रहा है, जिससे पलवल के लोगों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए आवागमन आसान हो जाएगा।

इन परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में शामिल हैं —

  • नगर पालिका हथीन में मुख्य सड़कों पर नई एलईडी लाइटें और तिरंगा एलईडी पोल लगाना
  • वार्ड 10 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण
  • वार्ड 12 में गुलाब शाह चौक से बस स्टैंड तक आरएमसी रोड व नाली निर्माण
  • वार्ड 5 में पुस्तकालय का निर्माण
  • शमशान घाट से गोच्छी ड्रेन तक आरएमसी रोड
  • नगर पालिका के विभिन्न चौपालों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, नगर परिषद चेयरमैन यशपाल, एसडीएम बलिना और नगर पालिका हथीन की चेयरपर्सन रेनू लता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.