Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में बड़ा खुलासा : भारतीय मूल के 8 लोग गिरफ्तार

टोरंटो |  कनाडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय मूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर डाक के जरिए मिलने वाले क्रेडिट कार्ड और चेक की चोरी करने के आरोप हैं। पुलिस ने इन सभी पर 300 से अधिक आपराधिक आरोप दर्ज किए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पील रीजनल पुलिस ने संदिग्धों से 4 लाख कनाडाई डॉलर (लगभग 2.4 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य के 450 से ज्यादा चोरी के क्रेडिट कार्ड और चेक बरामद किए हैं।

‘प्रोजेक्ट अनडिलीवरेबल’ के तहत की गई कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि इन चोरी की घटनाओं की जांच ‘प्रोजेक्ट अनडिलीवरेबल’ (Project Undeliverable) नामक अभियान के तहत की गई। यह अभियान पील पुलिस, हाल्टन पुलिस और कनाडा पोस्ट की संयुक्त पहल है, जिसे अप्रैल 2025 में शुरू किया गया था। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि कुछ पंजाबी मूल के आरोपी मिलकर आवासीय मेलबॉक्स को निशाना बना रहे थे और बड़े पैमाने पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इससे स्थानीय समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था।

आरोपियों पर 344 से अधिक आरोप, कुछ को हो सकता है निर्वासन

न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान सुमनप्रीत सिंह, गुरदीप चट्ठा, जशनदीप जट्टाना, हरमन सिंह, जसनप्रीत सिंह, मनरूप सिंह, राजबीर सिंह और उपिंदरजीत सिंह के रूप में हुई है।
इन सभी की उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है। पुलिस ने बताया कि आठों आरोपियों पर कुल 344 आरोप दर्ज किए गए हैं।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि क्राउन अटॉर्नी ऑफिस और कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी (CBSA) के साथ चर्चा चल रही है, क्योंकि कुछ आरोपी विदेशी नागरिक हैं और उन्हें निर्वासन (Deportation) का सामना करना पड़ सकता है।

समुदाय में बढ़ी सतर्कता, पुलिस ने लोगों से की अपील

पील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मेलबॉक्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें, किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें और संवेदनशील वित्तीय दस्तावेजों को डाक से भेजने से बचें। पुलिस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ऐसी संगठित आपराधिक गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.