Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि


 प्रियंका गांधी बोलीं — “वीरभद्र सिंह पंडित नेहरू के सच्चे शिष्य थे

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अनावरण किया। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं और उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, राज्य प्रभारी रजनी पाटिल और राजीव शुक्ला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।रिज मैदान में भारी संख्या में लोगों ने जुटकर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा — “वीरभद्र सिंह जनता के सच्चे नेता थे”

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि वीरभद्र सिंह को जनता ‘सड़कों वाले मुख्यमंत्री’ के नाम से जानती है। उन्होंने प्रदेश के हर कोने तक सड़कों का जाल बिछाकर विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलने में संकोच नहीं किया — किसी को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया।

प्रियंका गांधी बोलीं — “वीरभद्र सिंह पंडित नेहरू के शिष्य थे, जिन्होंने आदर्शों की राजनीति की”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वीरभद्र सिंह जनता के नेता थे, जो मुख्यमंत्री रहते हुए भी आम व्यक्ति की तरह जनता के बीच रहते थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह पंडित जवाहरलाल नेहरू के शिष्य रहे, जिन्होंने आदर्शों और सेवा की राजनीति की।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा —आज देश को वीरभद्र सिंह, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे समर्पित नेताओं की जरूरत है। राहुल गांधी देश की आवाज बन रहे हैं और सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जनता के नेता के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को नुकसान हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार बार-बार अनुरोध के बावजूद हिमाचल को आर्थिक मदद नहीं दे रही है। भाजपा केवल सत्ता के लिए राजनीति कर रही है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.