Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत की पहली महिला फार्मूला-4 रेसर बनीं हिमाचल की 17 वर्षीय श्रेया

मंडी, धर्मवीर:- सुंदरनगर की 17 वर्षीय श्रेया लोहिया ने भारत के मोटरस्पोर्ट्स इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है। श्रेया देश की पहली महिला फार्मूला-4 रेसर बन गई हैं। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि इस सोच की जीत भी है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।

महज चार से पाँच साल की उम्र में श्रेया को कार्टिंग रेसिंग का शौक लग गया था। नौ साल की उम्र में उन्होंने औपचारिक तौर पर कार्टिंग रेसिंग शुरू की। उनके पिता रितेश लोहिया, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने जब पहली बार श्रेया को रेसिंग कार्ट में बैठाया, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह छोटी शुरुआत एक दिन भारत को फार्मूला रेसिंग में नई पहचान दिलाएगी।अब तक श्रेया 30 से अधिक पोडियम फिनिश अपने नाम कर चुकी हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने इंडियन फार्मूला-4 चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और हैदराबाद ब्लैकबर्ड्स टीम से शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की पहली महिला एफ-4 रेसर बनीं। यह चैंपियनशिप अगस्त से दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी।

उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (FMSCI) ने श्रेया को चार बार सम्मानित किया है। उन्हें ‘आउटस्टैंडिंग वुमन इन मोटरस्पोर्ट्स अवार्ड’ से भी नवाजा गया है। वर्ष 2023 में देश में पहली बार आयोजित फार्मूला-4 चैंपियनशिप में भी श्रेया पहली महिला प्रतिभागी रही थीं और पहले राउंड में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

रेसिंग में सफलता के साथ श्रेया पढ़ाई में भी उतनी ही गंभीर हैं। वह फिलहाल 12वीं कक्षा की विज्ञान शाखा की छात्रा हैं और होमस्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई कर रही हैं। श्रेया का कहना है, “रेसिंग मेरा जुनून है, लेकिन शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है। दोनों को साथ लेकर चलना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यही चुनौती मुझे मजबूत बनाती है।”श्रेया को वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है। पिता रितेश लोहिया और माँ वंदना लोहिया, दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने अपनी बेटी को हर चुनौती से लड़ने का हौसला दिया।

रितेश लोहिया ने बताया कि श्रेया इन दिनों मनाली में हिमालय रैली की तैयारियों में जुटी हुई हैं। अगले वर्ष 18 वर्ष की होने पर वह इस रैली में भाग लेंगी। इसके अलावा आने वाले 2-3 महीनों में वह विदेश में फार्मूला रेसिंग में भी हिस्सा लेने जा रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.