Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रियंका गांधी के दौरे में सरकार की नाकामियों पर मौन, केंद्र की मदद का भी नहीं जताया आभार-जयराम

शिमला, 13 अक्टूबर:-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल की जनता से जो गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा करना तो दूर, अब उनका जिक्र तक नहीं किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी हाल ही में सरकारी कार्यक्रम के नाम पर रिज मैदान पहुंचीं, लेकिन अपनी ही सरकार से किए गए वादों पर कोई सवाल नहीं उठाया। प्रदेश की जनता तीन साल से उन गारंटियों के जवाब की प्रतीक्षा कर रही है, परंतु कांग्रेस नेताओं ने केवल राजनीतिक बयानबाज़ी की और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने तक खुद को सीमित रखा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को अब तक 5500 करोड़ रुपये से अधिक की आपदा सहायता प्रदान की है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज भी घोषित किया। इसके बावजूद राज्य सरकार प्रभावित परिवारों तक 300 करोड़ रुपये भी नहीं पहुंचा पाई है। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी राशि का उपयोग आखिर कहां और कैसे किया जा रहा है?उन्होंने कहा कि एडीबी, वर्ल्ड बैंक और अन्य बाहरी एजेंसियों के सहयोग से प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व ने सामान्य शिष्टाचार के नाते भी केंद्र का धन्यवाद नहीं किया।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि रिज मैदान जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर “सरकारी कार्यक्रम” के नाम पर राजनीतिक रैली आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि “इस मंच की अपनी गरिमा है, जहां केवल प्रधानमंत्री स्तर के कार्यक्रम ही आयोजित होते रहे हैं, लेकिन मौजूदा सरकार ने परंपरा तोड़कर इसे भी राजनीतिक प्रचार का माध्यम बना दिया।”नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए थी। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब प्रभावितों से मिल सकते हैं और राहत पैकेज दे सकते हैं, तो कांग्रेस के शीर्ष नेता ऐसा क्यों नहीं कर सके?

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि “प्रियंका गांधी के हिमाचल में घर बनाने से प्रदेश को आखिर क्या फायदा हुआ है?” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दावा न केवल हास्यास्पद है, बल्कि जनता के बीच उपहास का विषय बन गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.