Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा नेता दविंदर भुट्टो  बोले..डर के साए में पंचायती राज चुनावों से भाग रही सरकार

ऊना, राकेश

कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने राज्य की सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पंचायती राज चुनावों में हार के डर से डिजास्टर का बहाना बनाकर चुनाव टालने की साजिश रच रही है।

भुट्टो ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का सामना करने से भागना कांग्रेस सरकार की हताशा और असफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

भाजपा नेता ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मंडल बंगाणा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने करीब 2.66 करोड़ रुपये के गलत टेंडर जारी कर विधायक के चहेतों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है और भाजपा की सरकार बनने पर इन सभी टेंडरों की गहन जांच करवाई जाएगी।

दविंदर भुट्टो ने आगे कहा कि जल शक्ति विभाग और लोकनिवि मंडल बंगाणा में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं, जहां ठेकेदारों से सांठगांठ कर जनता के पैसों की बंदरबांट की जा रही है।उन्होंने मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 करोड़ की पेयजल योजना को लेकर जनता से झूठ बोला जा रहा है। भुट्टो ने स्पष्ट किया कि मार्च 2023 में उन्होंने अपनी विधायक निधि से तर्कवाल पेयजल योजना के लिए 15 करोड़ और जोगी पंगा–झवर सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन आज कांग्रेस विधायक उन्हीं योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

भुट्टो ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी स्लैब घटाकर राहत दी, लेकिन इसके बावजूद सुक्खू सरकार ने सीमेंट, रेत और अन्य निर्माण सामग्री के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इससे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और निर्माण एजेंसियों को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लोकप्रियता अब पूरी तरह गिर चुकी है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। न कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है, न पेंशनधारकों को राशि। ओल्ड पेंशन स्कीम के नाम पर भी केवल झूठे वादे किए जा रहे हैं।भुट्टो ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगी और प्रदेश में पारदर्शिता व विकास की नई मिसाल कायम करेगी।उन्होंने कहा, “कुटलैहड़ का हर गांव भाजपा के साथ है, जनता परिवर्तन के लिए तैयार बैठी है। समय आने पर जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी।”भुट्टो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और प्रदेश में विकास एवं ईमानदारी की राजनीति को पुनः स्थापित करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.