Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीप फेक ऑडियो-वीडियो डिटेक्शन में एआई की मदद लेगा हिमाचल 

धर्मशाला, राहुल चावला

हिमाचल प्रदेश अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक की मदद से डीप फेक ऑडियो और वीडियो की पहचान करेगा। साथ ही हैंडराइटिंग और सिग्नेचर आइडेंटिफिकेशन को भी ऑटोमेशन की दिशा में ले जाने की तैयारी है। इस दिशा में आईआईटी मंडी और हिमाचल प्रदेश के फारेंसिक विभाग संयुक्त रूप से अध्ययन करेंगे।

इस संबंध में फारेंसिक विभाग ने आईआईटी मंडी के सहयोग से एक प्रोजेक्ट प्रस्ताव केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन मंत्रालय को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।गौरतलब है कि देशभर से आए 400 प्रोजेक्ट प्रपोजल में से हिमाचल का प्रोजेक्ट देश में दूसरे स्थान पर चयनित हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

प्रोजेक्ट की पृष्ठभूमि

यह प्रोजेक्ट वर्ष 2024 में सबमिट किया गया था, जिसे विशेष रूप से फारेंसिक एप्लीकेशन बेस्ड बनाया गया है ताकि राज्य में फारेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मज़बूत किया जा सके।केंद्र सरकार के मंत्रालय ने 400 प्रोजेक्ट्स की जांच के बाद केवल 4–5 प्रोजेक्ट्स को ही स्वीकृति दी है, जिनमें आईआईटी मंडी और फारेंसिक विभाग हिमाचल का प्रस्ताव नंबर दो पर है।इस प्रोजेक्ट में आईआईटी मंडी का मेजर शेयर रहेगा क्योंकि यह एक अकादमिक संस्थान आधारित अनुसंधान प्रोजेक्ट है। फारेंसिक विभाग इसमें एप्लीकेशन पार्टनर की भूमिका निभाएगा।

प्रोजेक्ट का उद्देश्य

इस अध्ययन के माध्यम से यह जांचा जाएगा कि एआई तकनीक फेक ऑडियो-वीडियो की पहचान में कितनी सटीक और उपयोगी साबित हो सकती है।वर्तमान में हैंडराइटिंग और सिग्नेचर की जांच मैन्युअल तरीकों से की जाती है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के जरिये उसे ऑटोमेटेड एआई-बेस्ड सिस्टम में बदला जाएगा।इससे भविष्य में फारेंसिक जांच तेज़, सटीक और पारदर्शी बनने की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.