Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमित शाह बिहार दौरे पर, चुनावी मिशन तेज

पटना | विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को पत्रकारों को दी।

जायसवाल ने बताया कि शाह का यह दौरा नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने के समय हो रहा है। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि मंगलवार, 14 अक्टूबर तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी पांच घटक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद चार दिनों के भीतर राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।”

भाजपा के कई शीर्ष नेता बिहार आएंगे ताकि नामांकन पत्र दाखिल करने के समय गठबंधन उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाया जा सके। इनमें लगभग दर्जनभर राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

जायसवाल ने आगे कहा, “आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में चुनावी रैलियां करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर से बिहार में रहेंगे और 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।”

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.